8/5/23

आज की नई - Update on Ladli Bahna, kamao Seekho,and More, by - mamaji - e4you.in

 

Today's Latest Update on Ladli Bahna, kamao Seekho,and More, by - mamaji - e4you.in

8/4/23

सीएम शिवराज चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इन बहनों को भी लाडली बहना योजना में शामिल किया जाएगा। - Ladli Behna

सीएम शिवराज चौहान का बड़ा ऐलान, इन बहनों को लाडली बहना योजना में किया जाएगा शामिल

सीएम शिवराज चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इन बहनों को भी लाडली बहना योजना में शामिल किया जाएगा। अब लाडली बहना योजना के द्वारा आशा उषा कार्यकर्ता बहनों को मानदेय राशि बढ़ाकर दी जाएगी| यह राशि ₹2000 से बढ़ाकर ₹6000 तक कर दी गई है इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ₹50000 भी दिए जाएंगे।

भोपाल में आयोजित महा सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आशा उषा कार्यकर्ताओं को दी गई सौगात

  • सीएम ने आशा उषा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा के अलावा और भी बहुत सारे सुविधाएं उपलब्ध कराएं हैं।
  • इसमें आशा बहनों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की गई है।
  • साथी जरूरत पड़ने पर इन लोगों को आकस्मिक अवकाश भी दिया जाएगा।
  • हर आशा या उषा बहन को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में शामिल किया जाएगा।
  • आशा बहनों का वेतन भुगतान आशा डायरी के सत्यापन के उपरांत कर दिया जाएगा।
  • आशा बहनों का मानदेय राशि ₹2000 से बढ़ाकर ₹6000 किया जाएगा जो कि प्रति वर्ष ₹1000 बढ़ा दिए जाएंगे।
  • सेवानिवृत्ति के बाद आशा उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को ₹500000 की धनराशि दी जाएगी।

लाडली बहना योजना के लिए मुख्य दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी 
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट http://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना पड़ेगा।
  • फिर कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर जाना पड़ेगा।
  • यहां पर आपको तहसील, पंचायत, जिला जैसी जानकारी भरनी पड़ेगी।
  • फिर आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको कैंप पर जाना पड़ेगा और फॉर्म भरना होगा और फॉर में सारी जानकारियां भरनी पड़ेगी।

आशा उषा बहने लाडली बहना योजना से होंगी सम्मानित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा और उषा बहने अभी लाडली बहना योजना में सम्मिलित नहीं है इनको पहले लाडली बहना योजना में सम्मिलित करके सम्मानित किया जाएगा। साथ ही यह भी ध्यान में रखते हुए कहा गया कि वैसे तो आशा और उषा बहन का काम ऐसा है कि इनकी जरूरत हर समय पड़ सकती है लेकिन इनकी मानवीयता को देखते हुए इनको आकस्मिक अवकाश भी दिया जाएगा। आशा पर्यवेक्षक बहनों का वेतन ₹13000 होगा। जोकि इन बहनों के लिए बहुत ही लाभकारी होगा।

लाडली बहना योजना के नवीन आवेदन 25 जुलाई 2023 से 20 अगस्त 2023 तक जारी रहेंगे। इस बीच राज्य की सभी इच्छुक और पात्र महिलाएं योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। हलाकि लाडली बहना योजना के नवीन आवेदनों में 21 वर्षीय विवाहित महिलाओं को शामिल किया गया है इसके अलावा 23 से 60 वर्षीय महिलाओं और बहनों के लिए ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अगर किसी महिला की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच है और वो योजना के अंतर्गत नवीन आवेदन करना चाहती है तो बिना ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन आवेदन नहीं कर सकती इसके लिए आने वाले अपडेट तक महिलाओं को इंतज़ार करना होगा।

Readmore 

8/3/23

कई लाडली बहनों से 1000 रुपए वापस लेना सुरु कर रही सरकार - Ladli Behna new update

लाडली बहना योजना न्यू अपडेट: इन बहनों को लौटाने होंगे पैसे, सरकार ने जारी किये आदेश

लाडली बहनों से 1000 रुपए वापस लेना सुरु कर रही सरकार

लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त जारी होने ही वाली है। और अब अधिकारिक पोर्टल पर नया विकल्प जारी किया गया हैं इस विकल्प को लाडली बहना योजना की राशि प्राप्त करने वाली कुछ विशेष वर्ग की महिलाओं के लिए जारी किया गया हैं। जिन्हें योजना में मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना होगा।

लाडली बहना योजना में अब तक 2 किस्तों को जारी किया गया है। जिसमें प्रत्येक किस्त में 1 हजार रुपए की राशि महिलाओं को प्राप्त हुई हैं। और अब अधिकारिक वेबसाइट पर ‘लाभ परित्याग’ विकल्प जारी कर उन सभी महिलाओं को स्वयं ही योजना के लाभ का परित्याग करना होगा। मतलब आगे से योजना का लाभ ना लेने के लिए फॉर्म भरना होगा। लेकिन यह विकल्प सभी के लिए लागू नहीं होता है और कुछ विशेष वर्ग की महिलाओं में अनिवार्य रूप से लागू होता है। जिसके बारे में हम यहां विस्तार से जानने वाले हैं।

ये सभी लाडली बहनों को लाभ परित्याग करना होगा।

लाडली बहना योजना में मासिक आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही ये सभी महिलाओं को लाभ परित्यगा करना होगा जिसकी सूची निम्नलिखित है।

  • वे सभी महिलाएं और बहनें जिन्होंने पहली और दूसरी किस्त प्राप्त कर लिया है और फिर बाद में किसी सरकारी पद, नौकरी में कार्यरत हों उन्हें लाभ परित्याग विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।
  • वे सभी महिलाएं जिनका नाम लाडली बहना योजना के अधिकारिक पोर्टल अनुसार अपात्र सूची में शामिल हो और फिर उन्हें मासिक सहायता राशि प्राप्त हो रही हो ऐसे महिलाओं और बहनों को भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र पहली और दूसरी किस्त प्राप्त करने के बाद अब 60 वर्ष से अधिक हो चुकी हो उन्हें भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • ऐसी महिलाएं जो किसी घटना का शिकार होकर अब पेंशन आदि प्राप्त करने लगी हों उन्हें भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • शासकीय विभाग/मण्डल/स्थानीय निकाय में नियमित/स्थायीकर्मी/संविदाकर्मी या पेंशन आदि प्राप्त करने वाली महिलाओं और बहनों को भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने वाली ये सभी महिलाएं और बहनें जो बाद में प्रदेश सरकार के निगम/मंडल द्वारा मनोनीत अध्यक्ष या सदस्य हों। सांसद/विधायक आदि बन जाने पर भी लाभ परित्याग करना होगा।

लाडली बहनें लाभ परित्याग कैसे करें?

  • लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको ‘लाभ परित्याग’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • लाभ परित्याग विकल्प पर जाने के लिए आप https://cmladlibahna.mp.gov.in/profitrelinquishment.aspx इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट भी जा सकते हैं।
  • अब आपको लाड़ली बहना आवेदन क्र. / सदस्य समग्र क्र. दर्ज करना होगा साथ ही नीचे दिया गया कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा।
  • आगे आपको OTP भेजें विकल्प दिखाई देगा। इसमें क्लिक कर आप ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ओटीपी वेरीफाई करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी को दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • आगे आपको “ मैं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 में पात्र हितग्राही हूँ। मैं स्वेछा से इस योजना में प्राप्त होने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना चाहती हूँ।” विकल्प में टिक मार्क कर आगे बढ़ना होगा।

लाडली बहना योजना में लाभ परित्याग का विकल्प ऐसी महिलाओं और बहनों के लिए हैं जो इस योजना में लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता नहीं रखती हैं लेकिन फिर भी लाभ प्राप्त कर रही हैं। या फिर पहले पात्रता रखती थी लेकिन अब नहीं रखती हो। वे सभी महिलाओं को लाभ परित्याग करना होगा। ऐसा ना करने पर आपको दिया गया लाभ जुर्माने के तौर पर वापस लिया जा सकता है।

Readmore 

Mama Ji Naukari Adda - E4you.in