Showing posts with label वायरल न्यूज़ - viral news. Show all posts
Showing posts with label वायरल न्यूज़ - viral news. Show all posts

7/15/23

क्या मनीष दुबे की शादी हो गई है? ji ha इसने भी दिया अपनी पत्नी को धोखा

होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के शादी की फोटो वायरल - इसने भी दिया अपनी पत्नी को धोखा 

महोबा के पूर्व होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे कई तरह के आरोपों में घिरे हुए हैं। हालांकि इस बीच मनीष की शादी की तस्वीरें और सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। तस्वीरों और दस्तावेजों पर गौर करें तो मनीष दुबे की शादी 2 साल पहले तनु पाराशर नामक युवती की शादी हुई थी।
SDM Jyoti Maurya के बाद अब होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) की शादी की फोटो और सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विवाह प्रमाणपत्र के अनुसार, मनीष दुबे ने 5 अगस्त 2021 को लखनऊ के अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में तनु पारासर, निवासी अलीगंज जिला, लखनऊ से शादी की। शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें तनु पाराशर ने सिन्दूर लगाया हुआ है. इस दौरान उनके साथ कई लोग भी बैठे हुए मौजूद हैं.

इस बीच, होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) की शादी की फोटो और आर्य समाज से विवाह प्रमाण पत्र सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अपने अकाउंट से शेयर कर रहे हैं. हालांकि ईटीवी भारत इन तस्वीरों और सर्टिफिकेट की पुष्टि नहीं करता है. फोटो और सर्टिफिकेट को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये फोटो 2 साल पुरानी है.

फोटो में होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं. इसमें दुल्हन की मांग की फोटो भी है. बताया जा रहा है कि मनीष दुबे ने 2 साल पहले राजधानी लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में तनु पाराशर नाम की लड़की से प्रेम विवाह किया था. हालाँकि, हमारी वेबसाइट इन तस्वीरों और सर्टिफिकेट की पुष्टि नहीं करती है। फोटो और सर्टिफिकेट को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये फोटो 2 साल पुरानी है|

ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की पूरी कहानी - SDM Jyoti Maurya Profile UP PCS Officer

पीसीएस ज्योति मौर्य SDM Jyoti Maurya - SDM Jyoti Maurya Profile UP PCS Officer Know About Herself

पीसीएस ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya)

कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों.. सचमुच तबीयत से उछाले गए पत्थर ने आसमान को छेद कर अपना लक्ष्य पा लिया। यह पत्थर था दृढ़ आत्मविश्वास का कड़े परिश्रम का और सतत लगन का। शादी के बाद मेहनतशील महिला ने शिक्षा के बूते पीसीएस अफसर बनने का मुकाम हासिल किया। ज्योति मोर्य को यूपी में आज हर कोई जानता है।

UP PCS Officer Jyoti Morya Profile: पीसीएस ज्योति मौर्य

UP की एक ऐसी पीसीएस अधिकारी जो इन दिनों सुर्खियों में है। पति से हुए विवाद के बाद उससे जुड़ खबरें कई राज्यों और जिलों से आने लगी हैं। लेकिन महिला ने शिक्षा के बलबूते एक ऐसा मुकाम हासिल किया कि वो एक जिले में बड़े पद पर है। ये नाम है यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य का।

कौन हैं ज्योति मौर्य

ज्योति मौर्य वाराणसी की रहने वाली हैं। बछवल के आलोक मौर्य की शादी बनारस के चिरईगांव निवासी ज्योति मौर्य से 2010 में हुई थी। ज्योति को पहले शिक्षक की नौकरी मिली। ज्योति ने मेहनत की और फिर 2016 में उन्होंने पीसीएस परीक्षा पास की। इस बीच 2015 में उनकी दो जुड़वा बेटियां भी हुईं। ज्योति मौर्य इस समय बरेली की चीनी मिल में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। अलोक और ज्योति की दो जुड़वा बेटियां हैं, जो फिलहाल, ज्योति के साथ ही रह रही हैं।

विवादों से जुड़ीं ज्याेति

ज्योति मौर्य इन दिनों विवादों में हैं और उन पर कई आरोप लगे हैं। हालांकि अभी तक आरोपों की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है। ज्योति के पिता पारसनाथ मौर्य ने उनके पति आलोक के खिलाफ भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आलोक ने झूठ बोलकर उनकी बेटी से शादी की। ज्योति के पिता ने शादी का कार्ड मीडिया में दिखाते हुए कहा था कि आलोक ने खुद को पंचायत अधिकारी बताया था। उन्होंने ज्योति के पिता ने आलोक और उसके परिवार पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

पति ने ज्योति मौर्य पर लगाए आरोप

ज्योति मौर्य वर्तमान में बरेली के एक शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या ने उन पर तलाक लेने का दबाव और जान से मारने की धमकी, हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया कि उनका अफेयर नोएडा में तैनात होमगार्ड के कमांडेंट के साथ चल रहा है। आलोक ने कहा कि ज्योति उन्हें मारने की धमकी दे रही हैं।

आलोक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। आलोक ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और होमगार्ड कमांडेंट 2020 से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। आरोपों को लेकर मोबाइल फोन व्हॉट्सऐप पर की गई चैट (बातचीत) भी सार्वजनिक की थी। इस जांच के बाद होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित किया गया है।

ऐसा रहा ज्योति का अब तक का सफर

  • 2010 में आलोक से शादी
  • 2015 में दो बच्चियों का जन्म
  • 2016 में यूपी पीसीएस की परीक्षा में सलेक्शन
  • कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़ और लखनऊ में तैनाती
  • वर्तमान में बरेली की चीनी मिल में प्रबंधक का जिम्मा 

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बेटे की भी रही अहम भूमिका - mp news

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बेटे की भी रही अहम भूमिका

नई दिल्ली। भारत ने आज अंतरिक्ष में नया परचम लहरा दिया है। आँध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 ने सफल उड़ान भर ली है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। चंद्रयान-3 के जरिए इसरो की कोशिश चंद्रयान-2 के अधूरे मिशन को पूरा करने की हैं। 24 से 28 अगस्त के बीच चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि चंद्रयान 3 पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा की भू विज्ञान का पता लगाएगा। 3900 किलोग्राम के अंतरिक्ष यान को पहले यूआर राव सैटलाइट केंद्र में रॉकेट के पेलोड फेयरिंग यानी ऊपरी हिस्से में डाला गया और फिर इस रॉकेट के निचले हिस्से से जोड़ने के लिए ले जाया गया। यह हिस्सा इस पृथ्वी की कक्षा के बाहर धकेल देगा और इस पृथ्वी से लगभग 3 लाख 84000 किलोमीटर दूर चंद्रमा की ओर ले जाएगा।

चंद्रयान-3 सतीश धवन स्पेस पोर्ट के दूसरे लॉन्च पैड से छोड़ा जाएगा। यहां से अब तक 24 लॉन्च हो चुके हैं। ये लॉन्च पैड भारी सैटेलाइट्स और रॉकेट्स के लिए है। इस मिशन की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं और इसको लांच करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस मिशन का पूरा बजट 651 करोड़ रुपए का है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।

ISRO चीफ ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। इस मिशन का लक्ष्य चंद्रमा पर लैंड करना और उसके पर्यावरण का अध्ययन करना है। इस मिशन में भारत चांद की धरती पर एक लैंडर उतारेगा। चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के आखिरी चरणों में है। इस मिशन को लेकर इसरो लगातार कोई न कोई जानकारी साझा कर रहा है। पिछले चार वर्षों में जबरदस्त काम किया गया है। अगर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, यह असाधारण उपलब्धि है! भारत ने साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया था, तब सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान यह मिशन फेल हो गया था।

Chandrayaan-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग में मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के प्रियांशु मिश्रा की भी अहम भूमिका रही है, जानकारी के लिए बता दें कि प्रियांशु मिश्रा इसरो में साइंटिस्ट एसएस के पद पर पदस्थ हैं और उन्होंने इस बड़े अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें, सफल लॉन्चिंग के बाद प्रियांशु मिश्रा का पूरा परिवार अपने बेटे पर गर्व कर रहा है। प्रियांशु के पिता विनोद कुमार मिश्रा है और माताजी प्रतिभा मिश्रा मध्यप्रदेश के छोटे से कस्बे से आने वाले प्रियांशु मिश्रा ने आज मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। चंद्रयान 3 की सफल लांचिंग का हिस्सा रहे प्रियांशु मिश्रा अपने कार्यों के लिए पहले भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें वर्ष 2017 में यंग साइंटिस्ट मेरिट अवार्ड मिला। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्हें एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं संस्था में उन्हें ऐसी के पद से एसएफ के पद पर पदोन्नति भी मिली। यह सारे सम्मान उनके लिए गौरव की बात है।

Mama Ji Naukari Adda - E4you.in